बिहार की छात्राओं के लिए IIT जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग की व्यवस्था, ‘साथी’ कार्यक्रम की शुरुआत BIHAR: छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब तस्करों ने किया हमला, सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान घायल NMSRC-2025 सम्मेलन: शोध, अनुकूलनशीलता और दूरदर्शी सोच पर विशेषज्ञों का जोर बढ़ती ठंड के कारण 21 दिसंबर तक सभी स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश Rajniti Prasad: पूर्व आरजेडी सांसद राजनीति प्रसाद का निधन, 79 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस Rajniti Prasad: पूर्व आरजेडी सांसद राजनीति प्रसाद का निधन, 79 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस जमुई में HDFC बैंक कर्मी के घर 12 लाख की चोरी, खिड़की तोड़कर जेवरात और नकदी ले उड़े चोर Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर में चोरी के बाद JDU विधायक ने दिखाया बड़ा दिल, करने जा रहे यह काम Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर में चोरी के बाद JDU विधायक ने दिखाया बड़ा दिल, करने जा रहे यह काम Bihar Weather Update: बिहार में घने कोहरे को लेकर रेड और येलो अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने किया सचेत; जानिए.. सभी 38 जिलों का हाल
08-Nov-2021 05:23 PM
PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत आज नहाय-खाय के साथ हो गयी। महापर्व छठ पूजा के अर्घ्य की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गयी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के गंगा घाटों का निरीक्षण किया। डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद सहित कई अन्य मंत्री भी सीएम के साथ मौजूद थे।
अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। स्टीमर से गंगा के कई घाटों का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। गंगा घाटों का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राज्य सरकार की तरफ से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। घाटों की साफ-सफाई से लेकर अप्रोच पथ की मरम्मत सहित अन्य कार्य लगभग पूरा हो गया है। कार्य की प्रगति को देखने आज खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निकले। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद सहित कई अधिकारियों ने गंगा घाट का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, कई मंत्री और अधिकारी पटना के गांधी घाट से स्टीमर पर सवार होकर विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण करने निकले। इस दौरान विभिन्न घाटों का निरीक्षण मुख्यमंत्री ने किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कई आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। राज्य सरकार के द्वारा व्यापक स्तर पर इसकी तैयारी की गयी है। खुद सीएम नीतीश कुमार लगातार छठ घाटों का जायजा ले रहे हैं और आज भी उन्होंने छठ घाटों का निरीक्षण किया।
गौरतलब है कि छठ पूजा का त्योहार आज नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। इसके अगले दिन यानी 9 नवंबर को खरना और 10 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा वही 11 नवम्बर को उदयगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने और पारण के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का समापन होगा।