ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका

लोजपा (रामविलास) में हुआ फेरबदल, चिराग पासवान ने रविंद्र सिंह को सौंपा बिहार में संगठन का जिम्मा

लोजपा (रामविलास) में हुआ फेरबदल, चिराग पासवान ने रविंद्र सिंह को सौंपा बिहार में संगठन का जिम्मा

23-May-2022 06:00 PM

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश संगठन में फेरबदल किया गया है. चिराग पासवान ने पार्टी के उपाध्यक्ष ईं. रविन्द्र सिंह को बिहार में पार्टी के संगठन खड़ा करने का जिम्मा सौंपा है. प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी की ओर से जारी पत्र में रविन्द्र सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत करने की जानकारी दी गयी है.


गौरतलब है कि लोजपा(रामविलास) में प्रदेश संगठन मंत्री का पद खाली पड़ा था. कुछ महीने पहले चिराग पासवान ने प्रदेश संगठन मंत्री पद पर काबिज संजय सिंह को पद से हटाने का फैसला लिया था. संजय सिंह पर कई गंभीर आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें संगठन मंत्री के पद से हटाकर पार्टी का उपाध्यक्ष बना दिया गया था. उसके बाद से ही ये पद खाली पड़ा था.


लोजपा(रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने बताया कि ई. रविंद्र सिंह पार्टी से लंबे अर्से से जुडे रहे हैं. उन्हें संगठन का लंबा अनुभव रहा है, लिहाजा पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी है. राजू तिवारी ने बताया कि लोजपा (रामविलास) पूरे प्रदेश में मजबूती से अपना संगठन खड़ा करने में लगी है. पार्टी ने 200 से ज्यादा विधानसभा सीट और 35 लोकसभा सीटों को खास तौर पर चिह्नित किया है जहां उसका जनाधार है. उन सीटों पर संगठन को धारदार बनाया जायेगा. इसकी जिम्मेवारी रविंद्र सिंह को सौंपी गयी है. लोजपा रामविलास फिलहाल अकेले पूरे बिहार में अपने को संगठन को मजबूत कर रही है. चुनाव के समय किसी और पार्टी से तालमेल पर फैसला लिया जायेगा.