हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
04-Nov-2021 06:08 PM
PATNA: जहरीली शराब से बिहार में 17 लोगों की मौत से आहत चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने दिवाली नहीं मनाने का फैसला लिया है। पार्टी ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की है।
बिहार में जहरीली शराब से 17 लोगोंं की जान चली गयी है इसे लेकर लोजपा (रामविलास) पार्टी ने नीतीश सरकार को घेरते हुए जमकर निशाना साधा है। पार्टी के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी ने कहा कि इस घटना से पार्टी आहत है और बिहार में राष्ट्रपति शासन तक लगाने की मांग कर रही है।
दिवाली में कई घरों के चिराग बुझ गये हैं कई घरों की खुशियां गम में तब्दिल हो गयी है। इस घटना ने दिवाली जैसे खुशी के त्यौहार को फीका कर दिया है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ऐसी घड़ी में लोजपा(रामविलास) पार्टी ने इस बार दिवाली नहीं मनाने का फैसला लिया है।
गौरतलब है कि जहरीली शराब पीने से बिहार में अब तक 17 लोगों की मौत हो गयी है। गोपालगंज और बेतिया में हुई इस घटना से बिहार की शराबबंदी कानून पर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। विपक्षी पार्टियां इसे लेकर सरकार को घेरने का काम कर रही है।
इसी क्रम में लोजपा(रामविलास) पार्टी ने भी नीतीश सरकार को घेरा है। पार्टी ने इस घटना के लिए जिम्मेवार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ठहराया है। लोजपा(रामविलास) ने नीतीश के हाथ से बिहार की बागडोर सेना के हाथों में सौंप देने की मांग की है। वही बिहार सरकार से यह मांग की गयी है कि इस संबंध में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए। जहां सभी दलों के नेताओं से बातचीत कर उनके सवालों का जवाब दिया जाए।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने स्तर से एक कमेटी बनाई है। यह कमेटी घटनास्थल पर जाएगी। मरने वालों के परिवार से मिलेगी। उनसे बात करेगी। वहां हर पहलू पर जांच करेगी। इसकी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी।
गौरतलब है कि गोपालगंज में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत की पुष्टि गोपालगंज डीएम ने कर दी है जबकि बेतिया में 8 लोगों की मौत शराब पीने से हुई है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। इस घटना को लेकर विपक्ष पूरी तरह से सरकार पर हमलावर है और सरकार की शराबबंदी कानून को फेल बताया जा रहा है।