कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला
24-Sep-2022 01:24 PM
KISHANGANJ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय बिहार दौरे का आज आखिरी दिन है। अमित शाह आज किशनगंज में हैं, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हो रहे है। उन्होंने आज सुबह किशनगंज स्थित बूढ़ी काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री नेपाल बॉर्डर पर स्थित एसएसबी कैंप में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। इस बीच अमित शाह सुरक्षा की परवाह किए बगैर अचानक अपनी गाड़ी से नीचे उतर गए, यह नजारा देख सभी हैरान रह गए।
दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब काली मंदिर से पूरा करने के बाद वापस लौट रहे थे। सड़क के किनारे बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। लोगों के उत्साह को देख अमित शाह खुद को रोक नहीं पाए और सुरक्षा की परवाह किए बगैर नारेबाजी कर रहे लोगों के बीच पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और एसएसबी कैंप के लिए रवाना हो गए।
बता दें कि, अमित शाह शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर पूर्णिया पहुंचे थे।जहां पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था। अमित शाह ने शुक्रवार को ही पूर्णिया में जन भावना सभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला था। इसके बाद शाह किशनगंज के लिए रवाना हो गए थे। किशनगंज पहुंचने के बाद उन्होंने बिहार बीजेपी के तमाम नेताओं के साथ बैठक की। इसके बाद आज सुबह काली मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे।