Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
23-Nov-2023 01:34 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर यूपी की तर्ज पर बिहार में भी हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स को बैन करने की मांग की है। गिरिराज सिंह ने हलाल सर्टिफिकेशन के नाम पर हो रही साजिश के खिलाफ सीएम नीतीश कुमार से तुरंत एक्शन लेने की मांग की है। गिरिराज सिंह की मांग पर डिप्टी सीएम तेजस्वी का जबाव आया है। तेजस्वी ने कहा है कि इन्हें विकास से कुछ लेना देना नहीं है, ये लोग सिर्फ हिंदू-मुसलमान की राजनीति करते हैं।
गिरिराज सिंह के यह कहने पर कि हलाल सर्टिफिकेशन के नाम पर भारत के बाजारों और बिहार का इस्लामीकरण किया जा रहा है, इसपर तेजस्वी ने हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि इसपर कुछ भी बोलना ठीक नहीं है। ये लोग तो सिर्फ हिंदू मुसलमान ही करते हैं। उनमें और हमलोगों में यही फर्क है। हमलोग रोजगार देने की बात करते हैं और विकास की बात करते हैं तो वे लोग हिंदू-मुसलमान, मंदिर-मस्जिद की बात करते हैं।
उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग अच्छी तरह से जान ले लोगों का पेट नौकरी देने से भरेगा ना की मंदिर-मस्जिद करने से होगा और ना ही लोगों का पेट मंदिर में घंटा बजाने से होगा। इन लोगों को बस हिंदू-मुसलमान पर राजनीति करना है। नौकरी पाने के लिए यूपी के लोग बिहार आ रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि केंद्र में उनकी सरकार है। उनकी सरकार में कितनी मेनुफैक्चरिंग बढ़ी है, उन्हें बताना चाहिए। बता दें कि गिरिराज सिंह ने बिहार में हलाल सर्टिफाइड उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा है कि बाजार और बिहार का इस्लामीकरण करने की कोशिश हो रही।