ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / लॉकडाउन तोड़कर कार से घुमने निकले दो युवक, फेसबुक लाइव कर पुलिस को...

लॉकडाउन तोड़कर कार से घुमने निकले दो युवक, फेसबुक लाइव कर पुलिस को दिया चैलेंज

09-Apr-2020 11:01 AM

DESK : लॉकडाउन तोड़कर पुलिस को चैलेंज करना दो युवकों को महंगा पड़ा. मामला हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले का है, जहां पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार करके दोनों पर सोलन थाने में धारा-279, 188 के तहत मामला दर्ज किया है.

बताया जाता है कि ये दोनों युवक सोलन में रात को गाड़ी से शहर का चक्कर लगा रहे थे. और दोनों ने इसका  फेसबुक लाइव किया और कहा कि वह कर्फ्यू और लॉकडाउन को नहीं मानते हैं. थोड़ी देर बाद यह वीडियो पुलिस के पास पहुंचा और उसी आधार पर दोनों पर कार्रवाई की गई है. 


बुधवार को सोलन थाना की टीम गश्त पर थी. तभी चम्बाघाट के पास बसाल की तरफ से एक तेज रफ्तार से कार आई. पुलिस वालों ने जब रोकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी लेकर भाग गया. मगर कुछ ही दूर आगे शिवालिक बायो मैट्टल कम्पनी के पास पुलिस ने कार को ओवरटेक कर रुकवाया और दोनों युवकों से पूछताछ करने लगी. दोनों ने अपनी पहचान सोहेल हुसैन, हरि मंदिर राजगढ़ रोड़ सोलन और चेतन गर्ग, निवासी सरोग, अर्की बताया. जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी को जब्त करते हुए दोनों को अरेस्ट कर लिया है.