ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक

Home / news / लॉकडाउन में सुशासन हो गया लॉक ! मुजफ्फरपुर में आठ घंटे के अंदर...

लॉकडाउन में सुशासन हो गया लॉक ! मुजफ्फरपुर में आठ घंटे के अंदर 4 मर्डर

06-May-2020 07:38 AM

MUZAFFARPUR: जिले में लॉकडाउन के बीच आठ घंटे में चार मर्डर से सनसनी फैली है। हत्या की वारदातों से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जिले के सिवाईपट्टी और कुढ़नी में हुई हत्या के मामले में नामजद एफआईआर किया गया है। वहीं, बरुराज में हुई हत्या का मामला अब तक दर्ज नहीं हुआ है। जबकि पारू में परिजनों ने केस नहीं किया है।


मीनापुर प्रखंड के सिवाईपट्टी थाना के हरशेर में संपत्ति विवाद में फौजी ने मायके आयी बहन रुपा देवी को सोमवार की रात करीब सवा दस बजे गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से अंजाम दिया। इसके बाद से वह फरार है। वहीं बरुराज थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर निवासी किसान राजकिशोर की ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घर से 700 मीटर की दूर स्थित बगीचा में उनके शव को फेंक दिया।


एकदूसरे वारदात में कुढ़नी के कमतौल में आपसी विवाद को लेकर किसान शंकर साह को अगवा कर मकई के खेत में हाथ पैर बांध कर पिटाई की गई। इसके बाद अचेतावस्था में छोड़कर हमलावर भाग निकले। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पारू थाना क्षेत्र के चैनपुर चिउटाहां गांव स्थित बाया नदी में डूबर गौड़ निवासी बासुदेव सहनी की लाश मिली। उसके नाक और मुंह पर खून के धब्बे थे। लोगों को आशंका है कि बासुदेव सहनी को मारपीट कर हत्या करने के बाद नदी में फेंक दिया गया।


एसएसपी जयंतकात ने सभी मामलों के बाबत बताया कि बरुराज, कुढ़नी व सिवाईपट्टी में महिला समेत तीन की हत्या हुई है। तीनों में आपसी विवाद सामने आया है। एएसपी ईस्ट, डीएसपी वेस्ट और एसडीपीओ सरैया इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जल्द ही हत्यारे पकड़े जाएंगे। पारू में नदी में डूबने से अधेड़ की मौत हुई है। जांच जारी है।