Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज Bihar Accident : बड़ा हादसा टला ! अनियंत्रित ट्रक दुकान और घर में घुसा, बाल-बाल बचे महिला और दो बच्चे; नशे में ड्राइविंग बनी वजह Viral Video: घर से भागकर रचाई लव मैरिज, फिर सोशल मीडिया पर खोला राज… बयान सुनकर लोग रह गए दंग बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल
12-Apr-2020 03:39 PM
PATNA : लॉकडाउन की अजब-गजब तस्वीरों में इसे शुमार कर सकते हैं आप । बिल्कुल खास हैं ये तस्वीरें । ये तस्वीरें देख कर आप कह उठेंगे बेटा हो तो ऐसा। चिराग पासवन के अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे देख आप खुद को हंसने से रोक नहीं पाएंगे। लेकिन आप इससे सीख भी ले सकते हैं।
लॉकडाउन का वक्त है। क्या आम, क्या खास सभी घरों में कैद हैं। घर में ही अपना वक्त काट रहे हैं क्योंकि कोरोना जैसी महामारी को घर में रहकर मात दिया जा सकता है। ऐसे में घर में रहने के दौरान कुछ ऐसे पल सामने आ ही जाते हैं जिन्हें आप सोशल मीडिया में शेयर किए बिना नहीं रह सकते। कुछ ऐसा ही वीडियो शेयर किया बिहार के जमुई से सांसद और एलजेपी सुप्रीमो चिराग पासवान। वीडियो में वे केन्द्र सरकार में मंत्री और अपने पिता रामविलास पासवान की शेविंग करते दिख रहे हैं। वीडियो को जिस अंदाज में चिराग पासवान ने ट्वीट किया है वो भी बड़ा ही मजेदार है। वीडियो को फास्ट फार्वर्ड मोड में बना कर डाला गया है। चिराग कभी अपने पिता के राइट तो कभी लेफ्ट जाकर बड़ी मेहनत करते हुए उनकी शेविंग करते दिख रहे हैं।
Tough times but see #lockdown also has a brighter sides. Never knew had these skills too !
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@ichiragpaswan) April 12, 2020
Let’s fight #Corona19 and create beautiful memories too ! #StayHomeStaySafe 🙏 pic.twitter.com/j8IPHxB1Sa
चिराग पासवान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा है कि ये मुश्किलों का दौर है , लेकिन लॉकडाउन का ये एक बेहतरीन उजला पक्ष भी है। इस मौके पर मुझे अपनी छिपी प्रतिभा का पता चल गया है। उन्होनें लिखा है कि कोरोना से लड़ाई की इस घड़ी में ये मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत क्षण है। जिसे मैं भूलना नहीं चाहूंगा।