बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
13-Apr-2020 09:37 PM
By SUMIT KUMAR
PATNA : बिहार में कोरोना संकट की महामारी को रोकना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. वहीं दूसरी ओर आपराधिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिसवालों के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. लॉक डाउन में पुलिस पर हुए इस हमले में कई सिपाही जख्मी हो गए हैं, जबकि कई पुलिसवालों की सिर भी फट गई है. जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना पटना जिले के नौबतपुर इलाके की है. जहां बलियावन गांव में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हुआ है. इस घटना में कई पुलिसवाले गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. जिन्हें इलाज नौबतपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम आपसी विवाद के मामले की जांच के लिए नौबतपुर थाना इलाके के बलियावन गांव में पहुंची थी.
स्थानीय ग्रामीण धरमू पासवान ने बताया कि पुलिसवालों ने भी स्थनीय लोगों की पिटाई की है. कछु पासवान का भी आरोप है कि पुलिसवालों ने पहले मारपीट शुरू की थी. जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने भी पुलिस की टीम पर पथराव शुरू कर दिया. बताया जाता है कि बलिया वन गांव के रहने वाले सत्येंद्र पासवान और डीलर धरमू पासवान के बीच पिछले तीन महीनों से विवाद चला आ रहा है. सूत्रों की माने तो विवाद का कारण छेड़खानी बताया जाता है.
एसआई ओपी राम और सिपाही उमेश यादव ईंट लगने से जख्मी हो गए हैं. दोनों को नौबतपुर रेफरल अस्पताल लाया गया है. पुलिसवालों ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी. जिसको लेकर छानबीन करने पुलिस की ताम पहुंची थी. इसी दौरान ग्रामीणों ने उनके ऊपर रोड़ेबाजी शुरू कर दी.