ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / लॉकडाउन में धौंस जमाना कस्टम इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, एसआई से मारपीट के...

लॉकडाउन में धौंस जमाना कस्टम इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, एसआई से मारपीट के बाद गिरफ्तार

14-Apr-2020 06:13 AM

PATNA : पटना में लॉकडाउन तोड़ने वाले लोग और पुलिस के बीच अक्सर तकरार देखने को मिल रही है। लॉकडाउन तोड़ने के एक मामले में कस्टम इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार को पुलिस पर धौंस जमाना भारी पड़ गया। कस्टम इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार और ट्रैफिक पुलिस के एसआई रामानंद पटेल के बीच मारपीट हुई जिसके बाद कस्टम इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया। 


पाटलिपुत्र कुर्जी मोड़ के पास कस्टम इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार के एक करीबी को ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ लिया था। कस्टम इंस्पेक्टर होने का रौब झाड़ते हुए अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे और ट्रैफिक पुलिस के साथ उनकी तकरार होने लगी। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के एसआई रामानंद पटेल और कस्टम इंस्पेक्टर के बीच मारपीट हो गई जिसके बाद आरोपी कस्टम इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


कस्टम इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार और ट्रैफिक पुलिस के एसआई रामानंद पटेल के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पटना के ट्रैफिक एसपी अमरकेश डी को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। ट्रैफिक एसआई रामानंद पटेल ने जो कंप्लेंट दर्ज कराई है उसके मुताबिक कस्टम इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार अपने एक करीबी की बाइक छोड़ने के लिए बिना चालान काटे कह रहे थे जिसके बाद विवाद शुरू हुआ और कस्टम इंस्पेक्टर ने उनके ऊपर हाथ छोड़ा।