ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
12-Aug-2020 01:32 PM
SASARAM : बिहार में कोरोना महामारी के बीच आपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर सासाराम जिले से सामने आ रही है. जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी को गोली मार दी. इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात रोहतास जिले के सासाराम इलाके की है. जहां नगर थाना इलाके के तकिया मोहल्ला में एक युवक ने पारिवारिक विवाद में अपनी पत्नी को गोली मार दी. जिसके कारण 22 साल की विवाहिता प्रियंका देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई. उसे इलाज के लिए पहले तो सासाराम के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. जहां स्थिति बिगड़ने लगी तो उसे डिहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेफर कर दिया.
वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची नगर थाना की टीम मामले की छानबीन में जुट गई है. वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. इस संबंध में डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि तकिया के रहने वाले कृष्णा शर्मा ने घरेलू विवाद में अपनी ही पत्नी को गोली मार दी है. फिर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति कृष्णा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है.