ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल

Home / news / लॉकडाउन में विधायक से सहायता दिलाने के नाम पर महिला से रेप, राशन...

लॉकडाउन में विधायक से सहायता दिलाने के नाम पर महिला से रेप, राशन और पैसा दिलाने का किया था वादा

07-May-2020 07:03 PM

DELHI : कोरोना संक्रमण की महामारी के बीच लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गरीबों और बेरोजगारों को खाने-पीने की काफी दिक्कत हो रही है. ऐसे में सरकार और एनजीओ की ओर से मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. मदद के नाम पर दिल्ली से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल एक पड़ोसी के ऊपर महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है.


घटना पश्चिमी दिल्ली की है. जहां  स्थानीय विधायक से मुफ्त राशन और 1,000 रुपये की आर्थिक मदद दिलाने के बहाने 35 साल की एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी पड़ोसी को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला और उसका पड़ोसी पिछले 10 से अधिक वर्षों से एक दूसरे को जानते थे. महिला का पति नारियल बेचता है. पीड़िता के पति ने ही पुलिस में घटना की शिकायत की थी. उसने आरोप लगाया था कि लॉकडाउन के दौरान मदद दिलाने के बहाने उनके पड़ोसी ने उसकी पत्नी का यौन उत्पीड़न किया है.


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी पड़ोसी एक राशन की दुकान पर काम करता है, उसने अपने संपर्कों के माध्यम से एक विधायक से उसकी पत्नी को राशन और आर्थिक मदद दिलाने का वादा किया था. जब महिला इसके लिए राजी हो गई, तो वह उसे पश्चिमी दिल्ली के पास में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती की. पुलिस ने कहा कि पीड़िता के पति के अनुसार, आरोपी ने उसकी पत्नी को इस दुष्कर्म के बारे में किसी को कुछ भी नहीं की धमकी दी थी. अधिकारी ने कहा कि जैसे ही हमें शिकायत मिली, महिला को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया, जिसके बाद पालम पुलिस स्टेशन में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम), देवेंद्र आर्य ने कहा कि उन्होंने बलात्कार के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.