बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
09-Apr-2020 02:13 PM
CHAPRA: पूरे देश में जारी लॉकडाउन के बीच बिहार के छपरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। छपरा में एसपी ने दारोगा को शराब पीते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मढ़ौरा थाने के लॉकअप में फिलहाल दारोगा और चौकीदार को रखा गया है।
एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि सब इंस्पेक्टर जलेश्वर सिंह और चौकीदार संतोष मांझी पवन टेंट हाउस के बंद दुकान में बैठ कर शराब पी रहे थे। तभी पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के बाद जेल भी भेजा जा रहा है।
एसपी ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। पुलिसकर्मियों द्वारा शराब पीने का मामला काफी गंभीर विषय है। विभाग इन पुलिसकर्मियों के ऊपर अलग से विभागीय कार्रवाई भी करेगा जिसमें इनकी बर्खास्तगी भी हो सकती है। फिलहाल दोनों को जेल भेजा जा रहा है।