ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक

Home / news / लॉकडाउन में जिस्म के धंधे का खुलासा, पुलिस ने 3 कॉल गर्ल्स के...

लॉकडाउन में जिस्म के धंधे का खुलासा, पुलिस ने 3 कॉल गर्ल्स के साथ एक कस्टमर को पकड़ा

20-Apr-2020 02:32 PM

DESK : लॉक डाउन में लगातार यही अपील की जा रही है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. लेकिन इसके बावजूद भी लॉक डाउन को तोड़ने की कोशिश बार-बार की जा रही है.  लॉक डाउन के बीच सेक्स रैकेट के धंधे जा पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने ने जाल बिछाकर महिला दलाल समेत 4 लोगों को अरेस्ट किया है, जो इस जिस्म के धंधे में शामिल थे.


मामला छत्तीसगढ़ के  न्यायधानी बिलासपुर का है. जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की खमतराई इलाके में देह व्यापार चल रहा है. जिसके बाद एसपी प्रशांत अग्रवाल ने एएसपी ओपी शर्मा को छापामार कार्रवाई करते हुए रंगे हाथ पकड़ने के निर्देश दिए. एएसपी शर्मा ने सीएसपी निमेष बरैया, प्रशिक्षु डीएसपी अभिनव उपाध्याय और सरकंडा थाना प्रभारी शनिप रात्रे के साथ मिलकर बड़े ही शातिराना तरीके से इस कार्यवाही को अंजाम दिया और दो कॉल गर्ल को अरेस्ट किया जो कस्टमर के साथ थीं.  वहीं गिरफ्तार लोग चाँटीडीह इलाके का रहने वाले बताये जा रहे हैं.आरोपियों के पास से 2 स्कूटी और 4 मोबाइल जब्त किया गए हैं.


पुलिस ने बताया कि उनकी ओर से दो आरक्षकों को स्याही लगे नोटों के साथ मौका- ए- वारदात पर ग्राहक बनाकर भेजा गया था. महिला ने जैसे ही इन नोटों को अपने हाथ में लिया वैसे ही पुलिस की टीम ने वहां दबिश दे दी. एएसआई शारदा सिंह ने दलाल को तत्काल हिरासत में ले लिया. पुलिस ने जब मकान की तलाशी ली तो वहां दो लड़की सहित एक लड़का आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए. पुलिस के मुताबिक महिला दलाल अलग- अलग जगहों से लड़कियों को बुलाकर धंधा कराती थी. पिछले 5 साल से वह देह व्यापार में जुटी है.