Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना
08-Jan-2023 12:49 PM
SAMSTIPUR : इश्क में सही और गलत का अंतर करना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसका बुखार इस कदर चढ़ता है कि प्रेमी को प्रेमिका अपने अलावा किन्हीं और की बातें सुनाई नहीं देती है। प्रेमी - प्रेमिका दोनों एक दूसरे के लिए जीने मरने तक की कसम एक- दूसरे को दे देते हैं। लेकिन, जब कुछ दिनों के बाद दोनों का मोह एक दूसरे से कम होता है तो फिर कोई नया ही मामला निकल कर सामने आता है। अब इसी कड़ी में एक मामला बिहार के समस्तीपुर से निकल कर सामने आया है।
बता दें कि, देश में आज से एक साल पहले कोरोना वायरस का कहर चल रहा था। इसमें कई लोगों का रोजी- रोजगार खत्म हो गया था। लोग घर के आस- पास ही नौकरी की तलाश करने लगे थे। इसी दौरान कुछ लोकल स्तर दूकान और मॉल में लोगों को काम भी दिया गया। लेकिन, इस दौरान सबसे अधिक समस्या यात्रा के साधनों को लेकर हो रही थी। इस बीच कुछ लोग आपसी समझ से शेयरिंग यात्रा भी किया। इसी शेयरिंग यात्रा से जुडी हुई यह खबर है।
बताया जा रहा है कि, बिहार के समस्तीपुर में लॉकडाउन के दौरान एक 20 साल की लड़की को 23 साल के लड़के से प्यार हो गया। दोनों शहर के एक मॉल में काम करते थे। लॉकडाउन में ऑटो बंद थे, तो लड़की ने लड़के साथ ही जाना-आना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ती चली गईं। शादी का वादा कर के कई बार दोनों के बीच संबंध भी बने। इस दौरान लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो लड़के ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दिया।
इसको लेकर पीड़ित युवती ने बताया कि वह शहर के मॉल में काम करते थी। कोरोना की दूसरी लहर में लॉकडाउन के दौरान मॉल खुला हुआ था। वाहन से आने जाने में परेशानी थी। इसी दौरान मॉल के मैनेजर के कहने पर वह गांव के ही शशि कुमार पटेल के साथ उसकी बाइक पर माल आया जाया करती थी। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ गई और दोनों में शारीरिक संबंध स्थापित हो गया। जिसके बाद शशि उससे शादी कर लेने की बात कर रहा था। समय बीतता गया और उसने एक बच्चे को जन्म भी दे दिया। जिसके बाद से शशि शादी नहीं करने के कई तरह के बहाने निकालने लगा। इस दौरान उसने डेढ़ वर्ष पूर्व एक पुत्र को जन्म दिया।
जानकारी के अनुसार, अब इसी लड़की का अपने आशिक से डेढ़ साल का बेटा है। लड़की ने इस मामले को लेकर लड़के और उसके परिवार को मनाने की कोशिश की, लेकिन वो लोग शादी के लिए नहीं मान रहे हैं। लड़की ने इसको लेकर पंचायत भी बुलाई गई और उसमें भी शादी करने का फैसला सुनाया गया है। लेकिन,लड़के के परिवार को ये मंजूर नहीं हुआ। इसके बाद थक हार कर लड़की ने शनिवार को लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराया।
बताते चलें कि, महिला थाने में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने गांव के ही शशि कुमार पटेल नामक युवक को आरोपित किया है। इसको लेकर महिला थाना अध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि युवती के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर उसका मेडिकल जांच कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। यदि जरूरत पड़ी तो इस मामले में बच्चे का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। बच्चा के युवक के होने की पुष्टि होती है तो युवक की गिरफ्तारी होगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में दलित उत्पीड़न एक्ट भी लगाया गया है जो कि युवती दलित वर्ग से आती है।