ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / लॉकडाउन में होटल के अंदर सेक्स का धंधा, कमरे में 2 कॉल गर्ल...

लॉकडाउन में होटल के अंदर सेक्स का धंधा, कमरे में 2 कॉल गर्ल के साथ रंगरेलियां मनाते 3 लड़के गिरफ्तार

12-Apr-2020 12:52 PM

DESK : कोरोना संकट को लेकर देश भर में लॉक डाउन को लागू किया गया है. 21 दिनों की पहले चरण की अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो रही है. लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए अपील की जा रही है. इस स्थिति में एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल पुलिस ने होटल के कमरे में चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने होटल के बंद कमरे में 2 कॉल गर्ल के साथ रंगरेलियां मना रहे 3 लड़कों को अरेस्ट किया है.


मामला हरियाणा के कुरुक्षेत्र इलाके का है. जहां होटल के अंदर वेश्यावृति के धंधे का पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने संचालिका निशा तलवार समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें दो महिलाएं और तीन युवक शामिल हैं. पुलिस ने सभी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. डीएसपी अजय सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि निशा तलवार अपने चालक के द्वारा होटल में वेश्यावृति के लिए लड़कियां भेजती है.


डीएसपी अजय सिंह के मुताबिक होटल एस्पायर में लड़के और लड़कियां मौजूद थे.  यह सारा धंधा होटल मालिक मोहित की मिली भगत से चल रहा था. रेडिंग पार्टी ने एक कर्मचारी को नकली ग्राहक बनाकर भेजा और उसे हस्ताक्षर किया 500 रुपये का नोट दे दिया. जैसे ही उसने पुलिस को इशारा किया तत्काल पुलिस ने रेड कर दी. मौके पर नवीन कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार वासी मिर्जापुर, रवि कुमार पुत्र बिजेंद्र वासी ज्योतिसर, उमेश कुमार पुत्र गुरूनदिता वासी पारस एन्कलेव झांसा रोड को पकड़ लिया गया.