बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
11-Apr-2020 12:26 PM
DESK : कोरोना वायरस के कारण विश्व में कोहराम मचा है. अब तक एक लाख लोग कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण दम तोड़ चुके हैं. इंडिया में भी यह वायरस काफी तेजी के साथ बढ़ रहा है. लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए इस संक्रमण को रोकने की कोशिश की जा रही है. लेकिन इसी बीच पुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल लॉक डाउन में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए एक ही कमरे के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग को तोड़ते हुए 7 लोगों को अरेस्ट किया.
मामला हरियाणा के पानीपत इलाके की है. जहां पुलिस ने हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. पानीपत में थाना चांदनी बाग इलाके से सेक्टर 12 में वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 4 लड़कियों के साथ 3 कस्टमर को पकड़ा. वार्ड 10 पार्षद रवींद्र भाटिया की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. वार्डवासियों ने बताया कि झारखंड, पलामू के चांपी खुर्द गांव के कबीर अंसारी ने कटारिया लैंड के पास म्यूजिक और डांस एकेडमी शुरू की है. यहां रोजाना अलग-अलग गाड़ियों में संदिग्धों का आवागमन लगा रहता था.
हर रोज तीन-चार युवतियां दोपहर के समय आती और शाम होते-होते लोगों का आवागमन शुरू हो जाता है. देर शाम उन्होंने एकेडमी को ताला लगाकर वार्ड पार्षद को सूचित किया. घटना की सूचना मिलने के लगभग एक घंटे बाद महिला थाना पुलिस आई, तब तक थाना चांदनी बाग पुलिस के दो कांस्टेबल गेट पर खड़े रहे. महिला थाना पुलिस के आने पर थाना चांदनी बाग पुलिस ने आरोपितों को काबू किया. कबीर के साथ मुख्य आरोपित हकीम और सितारगंज उत्तराखंड रवि चंद हैं.