ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल

Home / news / लॉकडाउन में भी नहीं थम रहा दीघा का जमीन विवाद, घुड़दौड़ रोड में...

लॉकडाउन में भी नहीं थम रहा दीघा का जमीन विवाद, घुड़दौड़ रोड में स्थानीय और आवास बोर्ड आमने-सामने

06-May-2020 08:11 AM

PATNA : कोरोना महामारी के कारण देश में लोग डाउन चल रहा है लेकिन उसके बावजूद दीघा इलाके में हाउसिंग बोर्ड की जमीन को लेकर विवाद जारी है। दीघा इलाके के घुड़दौड़ रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर कब्जे को लेकर स्थानीय लोग और बोर्ड आमने सामने आ गया है।  पिछले हफ्ते भर से दोनों तरफ से रस्साकशी चल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लगभग 4 दिन पहले हाउसिंग बोर्ड से जुड़े लोगों ने इलाके में आकर स्थानीय लोगों को धमकाया था। मंगलवार को भी गुरुद्वारा रोड में निर्माण के दौरान हाउसिंग बोर्ड और स्थानीय आमने सामने आ गए।


बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह पुलिस ने जमीन पर कब्जा कर रहे गुर्गों को पकड़ने के लिए दबिश दी। इस दौरान पुलिस  ने उनका काफी दूर तक पीछा किया। लेकिन वह पकड़े नहीं जा सके। मौके से पुलिस ने आरोपितों की सात बाइक जब्त की है। दीघा थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घुड़दौड़ रोड के कुछ लोगों ने फोन पर शिकायत की थी कि घुड़दौड़ रोड के पास हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर चाहरदीवारी बना कर कब्जे की कोशिश की जा रही है। मजदूरों के साथ भू माफिया वहां मौजूद हैं।


मौके पर पहुंची पुलिस ने दौड़ा कर भू माफियाओं का पीछा किया। लेकिन सभी वहां से भागने में सफल रहे। इस दौरान पुलिस वालों ने काफी दूर कर भू माफिया के लोगों का पीछा किया। मौके से पुलिस ने सात बाइक जब्त किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक बुलेट पर टीम अभिमन्यु लिखा है। जब्त बाइक के नंबरों के आधार पर पुलिस फरार लोगों को तलाश रही है। इस मामले में हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों को पुलिस ने सूचना दी है।