आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों
21-Apr-2020 02:16 PM
DESK : कोरोना संकट के कारण देश में बुलाए गए लॉकडाउन के कारण टीवी इंडस्ट्री का भी काम होल्ड पर है. टीवी शोज की शूटिंग बंद है. इस कारण चैनल को पुराने सीरियल दिखा रहे हैं. इसी बीच दर्शकों के लिए एक शॉकिंग खबर सामने आई है.
लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी बेहद 2, इशारों इशारों में और पटियाला बेब्स सीरियल नहीं दिखाए जाएंगे. यानि कि ये तीनों पॉपुलर शोज को हमेशा के लिए बंद कर देने का फैसला लिया गया है. इस बारे में चैनल का कहना है कि ''इन तीनों शोज ने अच्छा किया है. ये नैरेशन में कुछ नया लेकर आए थे. सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए और प्रोड्यूसर्स के साथ संयुक्त समझौते में इन शो को बंद करने का फैसला लिया गया है.''
इस बारे में पटियाला बेब्स के प्रोड्यूसर रजिता शर्मा का कहना है कि ' लॉकडाउन की वजह से हम बाकी एपिसोड शूट नहीं कर पाए. हमें नहीं पता कब हम दोबारा शूटिंग कर पाएंगे. इसलिए शो को बंद करने का फैसला आपसी सहमति से लिया गया.' वहीं बेहद 2 के प्रोड्यूसर ने कहा कि वे भी चैनल के फैसले के साथ हैं.