ब्रेकिंग न्यूज़

आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों

Home / news / लॉकडाउन के कारण भतीजे के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सके सलमान, न...

लॉकडाउन के कारण भतीजे के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सके सलमान, न मिल पाने का है मलाल

01-Apr-2020 12:19 PM

DESK : सलमान खान के बेहद करीब रहे उनके भतीजे  अब्दुल्ला खान का सोमवार की देर रात दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया है, जिनके बाद  से सलमान खान  बेहद दुखी हैं. अपने भतीजे के मौत की खबर सलमान खान ने ट्वीट कर दी थी. 

 अब,सलमान अपने भतीजे अब्दुल्ला के अंतिम संस्कार में न पहुंच पाने के कारण दुखी हैं. बताया जा रहा है कि सलमान सहित उनका पूरा परिवार लॉकडाउन के कारण अब्दुल्ला के  अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए हैं. खबर के मुताबिक  सलमान खान अपने परिवार के साथ पनवेल फार्महाउस में हैं. लॉकडाउन के ऐलान होने के बाद वह पूरे परिवार के साथ पनवेल वाले फार्महाउस में क्वारंटाइन हो गए थे.

जिसके कारण वे भतीजे के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाए.  दरअसल, अब्दुल्ला ने इंदौर में दम तोड़ा है. ऐसी स्थिति में वहां जाना सलमान खान के लिए मुमकिन न था. सलमान खान को अंतिम में अब्दुल्ला से न मिल पाने का मलाल है. इसकी जानकारी देते हुए सलमान के मैनेजर ने बताया कि अब्दुल्ला को दिल का दौरा पड़ा, उन्हें लंग इंफेक्शन भी था. सलमान पनवेल के फार्महाउस में हैं, इसलिए वे ट्रैवल नहीं कर सकते. अब्दुल्ला के अंतिम संस्कार में वह इंदौर नहीं जा पाए. लेकिन सलमान बाद में इंदौर जाकर अब्दुल्ला के परिवार से मिलेंगे. बता दें कि अब्दुल्ला सलमान के बुआ के बेटे के बेटे थे और दोनों के बीच  जबरदस्त बॉन्डिंग थी.