ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / लॉकडाउन में बाहर फंसे लोगों के घरों को निशाना बना रहे चोर, पटना...

लॉकडाउन में बाहर फंसे लोगों के घरों को निशाना बना रहे चोर, पटना में चोरी की दो बड़ी वारदात

14-Apr-2020 06:22 AM

PATNA : देश में लॉकडाउन चलते जो लोग पटना से बाहर फंसे रह गए उनके घर राजधानी में सुरक्षित नहीं है। पटना के चोरों के निशाने पर वही घर हैं जो खाली हैं। लॉकडाउन प्रभावी तरीके से लागू कराने में जुटे पटना पुलिस भी अपराधियों को लेकर सुस्त दिख रही है। राजधानी में रात के वक्त पुलिस गश्ती ना के बराबर है और यही वजह है कि चोर लगातार खाली पड़े घरों में हाथ साफ कर रहे हैं। 


राजधानी पटना के दो इलाकों में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। कदमकुआं थाना इलाके के पश्चिमी लोहानीपुर में चोरों ने एक फ्लैट में हाथ साफ कर दिया। पश्चिमी लोहानीपुर स्थित पार्वती अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 202 में चोरी की वारदात हुई है। समस्तीपुर के रहने वाले मुकेश कुमार सिंह लॉकडाउन में अपने गांव पर थे और यहां फ्लैट में ताला लगा हुआ था। इसी बीच उनके फ्लैट में चोरी की घटना हुई है। 


वहीं पुनाईचक के साईं साद अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 204 में भी चोरी की घटना हुई है। सचिवालयकर्मी अजीत कुमार सिन्हा के फ्लैट में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घर में रखे लगभग 5 लाख की ज्वेलरी के साथ-साथ 10 हजार नगद और अन्य कीमती सामान भी चोर अपने साथ ले गए। अजीत नवादा के रहने वाले हैं और होली में अपने पूरे परिवार के साथ गांव गए हुए थे इसी बीच लॉकडाउन का ऐलान हो गया और उनके फ्लैट में ताला लगा रहा।