ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / news / Lockdown के बीच जारी रहेगी JDU की चुनावी तैयारी, RCP सिंह आज करेंगे...

Lockdown के बीच जारी रहेगी JDU की चुनावी तैयारी, RCP सिंह आज करेंगे अहम बैठक

16-Jul-2020 09:47 AM

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक बार फिर से 31 जुलाई तक लॉकडाउन लगा दिया गया है. आज से लॉक डाउन की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन इसके पीछे जनता दल यूनाइटेड अपनी चुनावी तैयारी में जुटा हुआ है.

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह आज जेडीयू की अहम बैठक करने वाले हैं. बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष से लेकर विधानसभा प्रभारियों तक को शामिल होना है. आरसीपी सिंह तीन अलग-अलग चरणों में आज सभी जिलों के नेताओं से जुड़ेंगे.

3  अलग-अलग चरणों में बैठकें आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 10 बजे  से लेकर 11 बजे के बीच 11 जिलों की बैठक होगी. पहली पाली में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और सारण जिले से जुड़े पदाधिकारी भाग लेंगे.

इसके अलावा दूसरी पाली की बैठक 11:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी. जिसमें सुपौल, सहरसा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, खगड़िया, बेगूसराय, समस्तीपुर, भागलपुर, बांका, जमुई और अररिया जिले के पदाधिकारियों को जोड़ा जाएगा. जबकि तीसरी पाली की बैठक 1 बजे से 2 बजे के बीच होगी . इसमें गया, औरंगाबाद, भोजपुर, पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, रोहतास, कैमूर, बक्सर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा ,नवादा के पदाधिकारी शामिल होंगे. इस बैठक में आगामी 18 जुलाई से लेकर 2 अगस्त के बीच होने वाली विधानसभा सम्मेलन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की जाएगी. आपको बता दें कि जेडीयू की तरफ से सभी बैठकें और विधानसभा वार सम्मेलन वर्चुअल मोड में ही कराया जा रहा है.