खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
09-Jul-2023 11:45 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार की सियासत में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) एक बार फिर से एनडीए गठबंधन में शामिल होगी। बीजेपी ने 18 जुलाई को दिल्ली में एनडीए की बैठक बुलाई है, जिसमें चिराग पासवान के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। तमाम संभावनाओं के बीच चिराग पासवान ने रविवार को पार्टी की बैठक बुलाई जिसमें गठबंधन पर फैसला लेने के लिए पार्टी नेताओं ने एक स्वर से चिराग पासवान को अधिकृत किया है।
दरअसल, लोकसभा का चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां विपक्षी दल बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए एकजुट हो रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी ने 18 जुलाई को एनडीए की बड़ी बैठक बुलाई है, जिसमें एनडीए समर्थित सभी दलों का जुटान होगा। लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को भी इस बैठक में बुलाया गया है। बैठक में शामिल होने के लिए चिराग ने अपनी सहमति भी दे दी है।
गठबंधन पर फैसला लेने से पहले चिराग पासवान ने आज पटना में अपनी पार्टी के नेताओ की बैठक बुलाई। बैठक में पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हुए। बैठक के बाद लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार ने बताया कि आज की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी के नेताओं से गठबंधन को लेकर चर्चा की। बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट के संकल्प को आगे रखते हुए पार्टी के नेताओं ने गठबंधन पर फैसला लेने के लिए एक स्वर से चिराग पासवान को अधिकृत किया है।
बता दें कि पिछले बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चिराग पासवान की पार्टी एनडीए से अलग हो गई थी। एनडीए से अलग होने के बाद भी चिराग बीजेपी के खिलाफ खुले तौर पर कभी भी खुलकर सामने नहीं आए और प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर बीजेपी का समर्थन करते रहे। अब जब लोकसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है तो एक बार फिर चिराग की एनडीए में वापसी लगभग तय हो गई है। गठबंधन पर फैसला लेने के लिए चिराग ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की है। बैठक से ठीक पहले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने चिराग से मुलाकात की। कहा जा रहा है कि दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत के बाद चिराग एनडीए में वापसी का ऐलान कर सकते हैं।