ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / LJP सांसदों की बैठक में नीतीश सरकार का विरोध, चिराग के साथ दिखाया...

LJP सांसदों की बैठक में नीतीश सरकार का विरोध, चिराग के साथ दिखाया कमिटमेंट

16-Sep-2020 04:00 PM

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव में 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही लोक जनशक्ति पार्टी ने सीएम नीतीश को एक और बड़ा झटका दिया है. दिल्ली में लोजपा सांसदों की बैठक में सीएम नीतीश के कामों का जमकर विरोध हुआ है. वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बिहार के लिए किये गए कामों की एलजेपी सांसदों ने जमकर तारीफ है.



सांसदों के साथ बैठक में चिराग पासवान ने अपना मास्टरकार्ड खेला है. चिराग पासवान ने नड्डा को सलाह दी है कि बिहार में बीजेपी को सबसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए. एलजेपी की इस हाईवेलवल मीटिंग में तमाम बातों पर चर्चा की गई. लोजपा सांसदों ने बिहार में पनप रहे अधिकारवाद का भी जमकर विरोध किया.


इस अहम बैठक में कोरोना, बाढ़ और पलायन के विषय पर भी नीतीश सरकार की नीतियों का विरोध किया गया. प्रधानमंत्री को कालिदास बताये जाने को लेकर जेडीयू सांसद ललन पासवान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया. करीबी सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में उपस्थित सांसदों ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार ने 3 डिसमिल जमीन देने की बात कही थी लेकिन अपने इस वादे को भी नीतीश सरकार ने पूरा नहीं किया. 



बिहार प्रदेश संसदीय बोर्ड की बैठक में चिराग ने पहले ही यह एलान कर दिया है कि लोजपा बिहार के 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है. इस मुद्दे पर पूर्व सांसद काली पांडे ने कहा कि जेडीयू के कैंडिडेट्स के खिलाफ भी लोक जनशक्ति पार्टी को अपना उम्मीदवार उतारना चाहिए.