ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

आखिरकार LJP सांसद वीणा देवी ने दिया टेस्ट सैम्पल, पहले कर दिया था इनकार

आखिरकार LJP सांसद वीणा देवी ने दिया टेस्ट सैम्पल, पहले कर दिया था इनकार

10-Apr-2020 07:55 AM

MUZAFFARPUR : वैशाली से लोक जनशक्ति पार्टी की सांसद वीणा देवी ने आखिरकार कोरोना जांच के लिए अपना सैम्पल दे दिया। 23 मार्च को दिल्ली से मुजफ्फरपुर पहुंची वैशाली सांसद वीणा देवी पर टेस्ट सैंपल देने का दबाव था लेकिन जिलाधिकारी के आगरा के बावजूद उन्होंने टेस्ट सैंपल देने से मना कर दिया था।


दरअसल कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने यह नीति तय की है कि 18 मार्च के बाद राज्य के बाहर से आए लोगों की जांच कराई जाए। वैशाली सांसद वीणा देवी 23 मार्च से पहले दिल्ली में थी और वह 24 मार्च को मुजफ्फरपुर पहुंची थीं। उनके ट्रेवल्स हिस्ट्री को लेकर वैशाली जिला प्रशासन ने मुजफ्फरपुर डीएम को पत्र लिखते हुए जांच कराने का आग्रह किया था लेकिन एलजेपी सांसद ने जांच के लिए सैंपल देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वह 14 दिन के हो क्वॉरेंटाइन में रह चुकी हैं। 


मुजफ्फरपुर और वैशाली जिला प्रशासन के आग्रह को सांसद वीणा देवी ने जिस तरह अनदेखा किया उसकी खबरें गुरुवार को मीडिया में आई थीं। मीडिया में लगातार रिपोर्टिंग के बाद सांसद वीणा देवी आखिरकार गुरुवार को एसकेएमसीएच पहुंची और उन्होंने कोरोना वायरस टेस्ट के लिए सैंपल दे दिया। सांसद का सैंपल जांच के लिए आरएमआरआई पटना भेजा गया है और अब उनके रिपोर्ट आने का इंतजार है।