ब्रेकिंग न्यूज़

पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए

रामचन्द्र पासवान की हालत अभी भी नाजुक, मैक्स शिफ्ट करने में भी खतरा

14-Jul-2019 01:32 PM

By 4

DELHI: हार्ट अटैक के बाद पिछले 2 दिनों से आईसीयू में भर्ती रामचंद्र पासवान की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। आरएमएल के डॉक्टरों के साथ-साथ मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर भी एलजेपी सांसद के इलाज में लगे हुए हैं लेकिन स्थिति अभी भी सामान्य नहीं हुई। रामचंद्र पासवान का ब्लड प्रेशर अभी भी कंट्रोल में नहीं है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक रामचंद्र पासवान के एक रक्तवाहिनी में सौ फीसदी ब्लॉकेज पाया गया है। जिसे टेंट लगाकर दूर करने की कोशिश की गई है। शुक्रवार के दिन रामचंद्र पासवान को मैक्स हॉस्पिटल शिफ्ट किए जाने का प्रयास किया गया था लेकिन उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए इसमें बड़ा खतरा है। लिहाजा राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ही मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम एलजेपी सांसद का इलाज कर रही है। अपने छोटे भाई कि नाजुक स्थिति के बीच केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और सांसद पशुपति कुमार पारस लगातार आरएमएल में ही जमे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई मंत्रियों और सांसदों ने रामचंद्र पासवान के स्वास्थ्य की जानकारी ली है।