बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
05-Mar-2024 08:19 PM
By First Bihar
VAISHALI: 10 मार्च को वैशाली लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत साहेबगंज हाई स्कूल के प्रांगण में जन आशीर्वाद महासभा का आयोजन होने जा रहा है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। जन आशीर्वाद महासभा की तैयारी में पार्टी के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
इसे लेकर आज वैशाली लोकसभा के बरूराज विधानसभा अन्तर्गत मंगुराहा ताजपुर में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह सहित पार्टी के कई नेता इस बैठक में शामिल हुए। जन आशीर्वाद कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुई। इस दौरान लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह ने ग्रामीणों को जन आशीर्वाद महासभा में शामिल होने का न्योता दिया। वही ग्रामीणों ने भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार फर्स्ट एंड बिहारी फर्स्ट को विस्तार रूप से बताया। वही चिराग पासवान के विजन से भी लोगों को अवगत कराया। वैशाली के लोगों को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विचारधारा से जुड़ने को कहा और संगठन को मजबूत करने की बात दोहराई।

