ब्रेकिंग न्यूज़

INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Patna Traffic: पटना में 15 फरवरी को बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, बेली रोड व इन इलाकों में होगा ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले पढ़ लें... ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल

लोजपा(रामविलास) में शामिल हुई ये खूबसूरत एक्ट्रेस, चिराग पासवान ने दिलाई पार्टी सदस्यता

लोजपा(रामविलास) में शामिल हुई ये खूबसूरत एक्ट्रेस, चिराग पासवान ने दिलाई पार्टी सदस्यता

04-Apr-2023 04:11 PM

By First Bihar

PATNA: भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस सीमा सिंह ने लोजपा (रामविलास) ग्रहण कर ली। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सीमा सिंह को सदस्यता दिलाई। शेखपुरा की रहने वाली सीमा सिंह सोमवार को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में चिराग की पार्टी में शामिल हो गईं।राजनीति में कदम रखने के बाद सीमा सिंह ने कहा कि अभिनेत्री रहने बिहार के लोगों ने उन्हें जो प्यार दिया है, उसे वापस लौटाने का वक्त आ गया है।


दरअसल, भोजपुरी की आइटम क्वीन कही जाने वाली सीमा सिंह की शादी शेखपुरा की बहू हैं। उनकी शादी शेखपुरा के बरबीघा के रहने वाले फिल्मी निर्माता और निर्देशक सौरभ कुमार के साथ हुई है। सौरभ लंबे समय से जेडीयू से जुड़े रहे हैं। शादी के बाद सीमा सिंह ने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया है। वे अक्सर अपने ससुराल शेखपुरा आती रहती हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' विजन से सीमा काफी प्रभावित हुईं और पति सौरभ कुमार के साथ उन्होंने लोजपा(रामविलास) की सदस्यता ग्रहण कर ली।


सोमवार को दिल्ली के 71 नॉर्थ एवेन्यू में आयोजित विशेष कार्यक्रम में लोजपा(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सीमा सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई। राजनीति में कदम रखने के बाद सीमा सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने सालों तक उन्हें प्यार और सम्मान दिया। उसी प्यार और सम्मान को लोगों की सेवा कर लौटाने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से जो भी जिम्मेवारी उन्हें सौंपी जाएगी, उसे अच्छी तरह से निभाएंगी। बता दें कि सीमा सिंह भोजपुरी फिल्मों के सभी बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। उन्होंने करीब 700 फिल्मों में काम काम कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है।