सऊदी अरब में सड़क हादसे में मोतिहारी के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मातम BIHAR NEWS: अररिया से सुपौल तक शिक्षकों का सम्मान, 25 को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड; शिक्षा विभाग ने जारी की सूची महाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारी BIHAR NEWS: बिहार में VIP नंबरों की होड़! दो महीने में 5.95 करोड़ की कमाई, पटना सबसे आगे BIHAR SPORTS NEWS: जमुई में गूंजा ‘माटी का बल दंगल’, 200 से ज्यादा पहलवानों ने दिखाया दमखम, पारंपरिक कुश्ती को मिला नया मंच जेल में बंद सुकेश ने वैलेंटाइन डे पर जैकलीन को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट, एक्ट्रेस का नहीं आया कोई रिएक्शन पैसे के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने किया जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे बाप-बेटे मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की लूट और पॉक्सो एक्ट में वांटेड टॉप-10 अपराधी 'राजा' गिरफ्तार फार्मर रजिस्ट्री अभियान में ऐतिहासिक उपलब्धि, 50% लक्ष्य पार; दूसरी किस्त में मिलेंगे 450 करोड़ रुपये नीट छात्रा मौत मामले में CBI की एंट्री, पटना के शंभू हॉस्टल पहुंची जांच टीम
18-Apr-2021 05:23 PM
PATNA:- बिहार में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है वही इसकी चपेट में आने से लोगों की मौत हो रही है। कोरोना को लेकर बिहार में स्थिति भयावह हो गयी है। कोरोना मरीजों के इलाज की बेहतर सुविधा नहीं होने से कई लोग असमय काल के गाल में समा रहे हैं। बिहार में कोरोना की स्थिति पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लोक जनशक्ति पार्टी के प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने चेताया है। लोजपा प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार संभल नहीं रहा है तो उन्हें अपने हाथ खड़े कर दूसरे को मौका देना चाहिए।
लोजपा प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने कहा कि बिहार सिर्फ कोरोना से नहीं बल्कि दयनीय व्यवस्था से भी जूझ रहा है। नीतीश कुमार ने लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया है। ऐसा लग रहा है कि सरकार और प्रशासन को कोरोना हो गया है। लोजपा नेता अशरफ अंसारी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि सरकार और प्रशासन को कोरोना हो गया है।
LJP प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने कहा कि बिहार के अस्पतालों में ना तो बेड की व्यवस्था है और ना ही दवाई और ऑक्सीजन की भी व्यवस्था है। कोरोना संक्रमण से लोगों की मौत हो रही है। कई लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बिहार की स्थिति भयावह होती जा रही है। अशरफ अंसारी ने कहा कि यदि बिहार नहीं संभल रहा है तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने हाथ खड़े कर दूसरे को मौका देना चाहिए।