ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / LJP प्रदेश कार्यकारिणी के साथ चिराग करेंगे बैठक, 80 विधानसभा सीटों पर चुनावी...

LJP प्रदेश कार्यकारिणी के साथ चिराग करेंगे बैठक, 80 विधानसभा सीटों पर चुनावी तैयारी को लेकर चर्चा

05-Jun-2020 12:26 PM

PATNA : दिल्ली दरबार से पार्टी के लिए चुनावी रणनीति बना रहे लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे. आज दोपहर 2:00 बजे से प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी, जिसमें चिराग पासवान के अलावे प्रदेश कार्यकारिणी के तमाम सदस्य शामिल होंगे. प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज भी इस बैठक में जुड़ेंगे.

दरअसल चिराग पासवान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी के साथ चर्चा करने वाले हैं. नॉट आउट पीरियड में नेताओं का हाल-चाल लेने के बाद चिराग सीधे चुनावी रणनीति पर बातचीत करेंगे. तमाम नेताओं से फीडबैक भी लेंगे और आगामी चुनाव को लेकर होमवर्क भी देंगे. संसदीय बोर्ड के अलावे राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर चुके चिराग पासवान ने ऐलान किया था कि उनकी पार्टी जल्द ही विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट बना लेगी. इस घोषणा के बाद लोक जनशक्ति पार्टी के अंदर हलचल बढ़ी हुई है और लगातार विधानसभा टिकट के दावेदार अपने अपने दावों को मजबूती से आगे कर रहे हैं.



एलजीपी के अंदरूनी सूत्र बता रहे हैं कि पार्टी फिलहाल 80 सीटों पर उम्मीदवारों के साथ अपनी तैयारी कर रही है. हर विधानसभा सीट पर कम से कम तीन उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की जाएगी और इन्हीं दावेदारों में से किसी एक को टिकट मिलेगा. पिछले विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी को 43 सीटें मिली थी जिनमें से 2 पर उसे जीत हासिल हुई. पार्टी मानकर चल रही है कि इस बार भी उसकी सीटों का दायरा इसी के आसपास रहेगा, लेकिन बावजूद इसके पार्टी की तैयारी 80 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार रखने की है. इसके पीछे बड़ी वजह सीटों का एडजस्टमेंट माना जा रहा है. दरअसल लोक जनशक्ति पार्टी ने 2015 के विधानसभा में सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा सीटों पर जेडीयू को जीत हासिल हुई थी.जेडीयू की सेटिंग सीटों पर एलजेपी को उम्मीदवार उतारने का मौका नहीं मिला तो कांग्रेस और आरजेडी की जीत वाली सीटों पर पार्टी कैंडिडेट देगी इसलिए हाथ से नए उम्मीदवारों को एलजेपी में मौका मिल सकता है. ऐसे में 2015 वाली सीटों पर एलजीपी का दावा मजबूत नहीं दिखता है. सीट शेयरिंग के इस गणित को समझते हुए अब पार्टी नई सीटों का चयन भी कर रही है. अगर पुरानी सीटों पर जेडीयू या बीजेपी से एक्सचेंज वाली स्थिति बनी तो वहां भी उम्मीदवार दिए जा सकते हैं. चुनावी समीकरण के गणित को समझते हुए एलजेपी ने कम से कम 80 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट करने का मन बनाया है. हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर पार्टी का कोई भी नेता इस पर बोलने को तैयार नहीं है. बावजूद इसके एलजेपी के अंदर खाने से आ रही यह खबर बेहद दिलचस्प है. इंतजार अब इस बात का है कि चिराग पासवान आज की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के नेताओं से किन बिंदुओं पर बातचीत करते हैं.