ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / लोजपा ने किया संगठन का विस्तार, कई नेताओं का प्रमोशन, रेणु कुशवाहा और...

लोजपा ने किया संगठन का विस्तार, कई नेताओं का प्रमोशन, रेणु कुशवाहा और अनिल चौधरी बने राष्ट्रीय महासचिव

17-Apr-2021 02:58 PM

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी शिकस्त के बाद लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं. शनिवार को चिराग ने संगठन का विस्तार किया. उन्होंने पार्टी में कई नेताओं का प्रमोशन कर उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी. संगठन के विस्तार में कुछ नए और पुराने नेताओं के ताल मेल को बनाया गया है.


एलजेपी ने पार्टी के सबसे पुराने नेताओं में से पूर्व विधायक अनिल चौधरी और पार्टी के वफ़ादार वीरेश्वर सिंह को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है.साथ ही पूर्व सांसद रेणु कुशवाहा को भी चिराग पासवान की कमिटी में शामिल करते हुए राष्ट्रीय महासचिव का अहम पद सौंपा गया है.


लोजपा ने मिथलेश सिंह और उषा शर्मा को राष्ट्रीय सचिव बनाया है. आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी में आए नए नेताओं को भी एलजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. पूर्व विधायक रविंद्र यादव और  पार्टी से प्रत्याशी रहे विजय कुमार सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है. पार्टी के वफ़ादार और तेज तर्रार नेता शाहनवाज़ कैफ़ी को केंद्रीय संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया गया है.


news image


news image