Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
10-Nov-2022 09:27 PM
PATNA: बीजेपी के बाद राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने भी बिहार में शराबबंदी को फेल बताया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस हकीकत को स्वीकार नहीं करना चाहते हैं कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से विफल साबित हो गई है। खुद उनके सहयोगी दल और पार्टी के लोग ही शराबबंदी को लेकर सवाल उठा रहे हैं बावजूद नीतीश कुमार सच्चाई का सामना नहीं करना चाह रहे हैं।
उन्होंने कहा है कि खुद जानता दल यूनाइटेड के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने भी स्वीकार किया की राज्य में शराबबंदी फेल है। उपेन्द्र कुशवाहा शराब बंदी के दावे से सहमत नहीं हैं, उन्होंने कहा कि अगर वे शराबबंदी के सफल होने का दावा करते हैं तो यह गलत होगा।
उन्होंने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा के सच को स्वीकार करने से यह साबित होता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शराबबंदी का मॉडल कितना खोखला और झूठा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने सत्यता को स्वीकार करने और हकीकत को बताने लिए जेडीयू नेता उपेन्द्र कुशवाह को धन्यवाद दिया है।