पताही PHC से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाईयां मिलने के बाद सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, कहा..दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा, मास्टर चाबी भी बरामद टाई नहीं पहनने पर PT टीचर ने 7वीं के छात्र को ग्राउंड का 5 चक्कर मरवाया, जॉन्डिस होने के चलते और बिगड़ी तबीयत पुनारख-किऊल तीसरी-चौथी रेल लाइन को मंजूरी, 9,072 करोड़ की 3 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9,072 करोड़ की 3 रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान
26-Sep-2021 11:51 AM
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी की सांसद वीणा देवी के पति पर एक व्यक्ति का 10 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है. सांसद वीणा देवी के पति के खिलाफ इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है. पूर्व एमएलसी दिनेश सिंह पर बिहार के मुजफ्फरपुर में जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 10 लाख रुपए पचाने का आरोप लगा है.
मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में लोक जनशक्ति पार्टी की सांसद वीणा देवी के पति और बिहार विधान परिषद् के पूर्व सदस्य दिनेश सिंह पर '420' का आरोप लगाते हुए परिवाद दायर कराया गया है. धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए यह शिकायत सदर थाना के पताही के रहने वाले संजीव कुमार राजन ने की है. इस मामले में सत्येंद्र प्रसाद को भी आरोपित बनाया गया है.
संजीव कुमार राजन ने परिवाद में आरोप लगाया है कि "पूर्व एमएलसी दिनेश सिंह और सत्येंद्र प्रसाद ने एक कट्ठा जमीन का सौदा उनसे 21 लाख में 2013 में तय किया था." संजीव ने तीन बार में अग्रिम राशि के तौर पर 10 लाख रुपए दे दिया. इसके बाद बाकी के पैसे 11 लाख रुपये देने के लिए कुछ दिनों की मोहलत मांगी. फिर संजीव ने रुपये लेकर जमीन रजिस्ट्री करने की बात कही, लेकिन वे लोग टालते रहे.
इसके बाद अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भी भेजा गया, लेकिन न तो रुपए लौटाए गए और न ही जमीन रजिस्ट्री की गई. इसके बाद संजीव राजन ने अधिवक्ता कमलेश कुमार के माध्यम से परिवाद दर्ज कराया. अधिवक्ता ने कहा कि "कोर्ट ने 7 अक्टूबर को सुनवाई की तारीख रखी है." इस संगीन आरोप को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी की सांसद वीणा देवी के पति दिनेश सिंह ने कहा कि "लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं. परिवादी को जानते भी नहीं है. परिवाद दर्ज होने की भी जानकारी नहीं हैं. किसी दलाल ने रुपए लिए होंगे. इसका उन्हें पता नहीं है. कोर्ट से अगर नोटिस आएगा तो जवाब दिया जाएगा."