ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / LJP में टूट के बाद पहली बार सामने आए पशुपति पारस, बोले.. चिराग...

LJP में टूट के बाद पहली बार सामने आए पशुपति पारस, बोले.. चिराग चाहें तो पार्टी में रहें लेकिन अब नेतृत्व उनका रहेगा

14-Jun-2021 10:43 AM

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के बाद चिराग पासवान के चाचा और एलजेपी सांसद पशुपति पारस से पहली बार मीडिया के सामने आए हैं. पशुपति पारस ने कहा है कि चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव में जिस तरह का फैसला किया उसको लेकर पार्टी में लगातार विरोध हो रहा था. पार्टी के सांसदों की राय थी कि चिराग के गलत फैसले के कारण न केवल एलजेपी बल्कि एनडीए को भी बिहार में नुकसान पहुंचा. ऐसे में अब पार्टी ने तय किया है कि संसदीय दल के नेता लोकसभा में वह होंगे और पार्टी की कमान भी उनके पास होगी.


एलजेपी में टूट की खबर की अब आधिकारिक तौर पर पारस ने पुष्टि कर दी है. पारस ने कहा है कि चिराग पासवान उनके भतीजे हैं और पार्टी के नेता भी हैं. ऐसे में वह चाहे तो एलजेपी में रह सकते हैं. लेकिन एलजेपी का नेतृत्व अब चिराग की बजाय उनके हाथों में होगा. 


पशुपति कुमार पारस ने पार्टी के जेडीयू में विलय की संभावनाओं को भी खारिज कर दिया है. पारस ने कहा कि एलजेपी का विलय नहीं होने जा रहा है. पारस ने कहा है कि इसका सवाल ही पैदा नहीं होता. रामविलास पासवान उनके बड़े भाई थे. उन्होंने जिस संकल्प के साथ एलजेपी की स्थापना की थी. उन्हीं नीतियों पर पार्टी आगे काम करती रहेगी. 


पारस ने कहा कि जो लोग भी पार्टी से नाराज होकर पिछले कुछ वक्त में दूसरी जगह पर गए हैं, वह सभी वापस आ सकते हैं. पारस ने चिराग पासवान की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले कुछ अर्से से पार्टी गलत हाथों में चली गई थी. पार्टी के अंदर गलत फैसले लिए गए जिसके कारण सब को नुकसान पहुंचा. अब पार्टी को फिर से रामविलास पासवान की नीतियों पर आगे बढ़ाया जाएगा.


पशुपति पारस ने यह भी साफ कर दिया है कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो काम किया है उसको देखते हुए बिहार में पार्टी उनके नेतृत्व में काम करती रहेगी. बिहार में एनडीए का नेतृत्व नीतीश कुमार के हाथ में ही रहेगा. नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए पारस ने कहा कि उन्हें चिराग से कोई शिकायत नहीं है लेकिन जो गलत फैसले लिए गए उसको अब ठीक करने का वक्त आ गया है. पारस ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर पार्टी को डूबने नहीं देंगे.