अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
15-Oct-2020 10:48 AM
PATNA : LJP कैंडिडेट के पोस्टर में PM मोदी की तस्वीर देख एनडीए भड़क गया है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार में एनडीए में सिर्फ चार पार्टियां ही है और पीएम की तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ यहीं पार्टियां कर सकती है. जो भी दूसरी पार्टी पीएम की तस्वीर का इस्तेमाल कर रहे हैं उनके खिलाफ चुनाव आयोग कार्यवाई करेगा.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री है और सीएम उम्मीदवार नीतीश कुमार हैं. इस दौरान संजय जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव 20 हजार वोट से इस बार विधानसभा चुनाव हारेंगे.
वहीं HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान ने लोजपा नेताओं पर पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. इसके खिलाफ दानिश रिजवान आज चुनाव आयोग जाएंगे. इसे लेकर दानिश रिजवान ने कहा कि मना करने के बाद भी लोजपा पीएम मोदी की तस्वीर का इस्तेमाल कर रही है. जोकि पूरी तरह से गलत है. इसलिए इसकी शिकायत हम चुनाव आयोग में करेंगे.
इस दौरान दानिश रिजवान ने लोजपा के चिराग पासवान पर हमला बोलते हुए कहा कि जिसने बिहार के लिए कुछ नहीं किया वहीं दुसरे गठबंधन के नेताओं के सहारे लड़ता है. बता दें कि बाराचट्टी विधानसभा से लोजपा की उम्मीदवार रेणुका देवी का पोस्टर सामने आया है. जिसें चिराग पासवान के साथ ही साथ नरेंद्र मोदी की तस्वीर का भी इस्तेमाल किया गया है.