ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / LJP की बैठक में चिराग बना रहे रणनीति, संगठन में बड़े बदलाव की...

LJP की बैठक में चिराग बना रहे रणनीति, संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी

28-Feb-2021 01:40 PM

PATNA : LJP अध्यक्ष चिराग पासवान अपनी पार्टी के महत्वपूर्ण नेताओं के साथ आज एक अहम बैठक कर कर रहे हैं। संगठन में बदलाव और भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा बैठक में हो रही है। चिराग पासवान के साथ इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह कार्यकारी अध्यक्ष राजू तिवारी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रिंस राज समेत पार्टी के अन्य नेता शामिल हैं। 


news image

विधानसभा चुनाव में एनडीए से अलग जाकर चुनाव लड़ने वाले चिराग पासवान के सामने लोक जनशक्ति पार्टी के संगठन को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ उस में नए सिरे से जान फूंकने की चुनौती है। चिराग पासवान ने नीतीश कुमार का विरोध कर जिस तरह विधानसभा का चुनाव लड़ा उसके बाद अब बदली हुई परिस्थितियों में उनके सामने कौन सी प्राथमिकताएं हैं पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में आज इस पर चर्चा हुई।


news image


पटना स्थित प्रदेश एलजेपी कार्यालय में आयोजित इस बैठक में लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने सभी प्रमुख नेताओं के अलावे विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को भी बुलाया था। इस विस्तारित बैठक में चिराग पासवान ने संगठन को मजबूत बनाने की चर्चा की। बैठक में पार्टी के सभी सांसदों और विधायक के साथ-साथ कार्यकारी अध्यक्ष प्रधान महासचिव शामिल हुए। आज की बैठक में कई ऐसे नेता भी शामिल हुए जिन्होंने विधानसभा चुनाव के बीच एलजेपी का सिंबल लिया था और अब तक पार्टी की बैठक में शामिल नहीं हो पाए थे।


news image


एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने साल 2019 के आखिर में पार्टी की कमान संभाली थी। उसके बाद साल 2020 में विधानसभा चुनाव के पहले चिराग ने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान के क्रम में चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर निशाना साधना शुरू किया था। विधानसभा चुनाव के दौरान पिता रामविलास पासवान के निधन के बावजूद चिराग ने विधानसभा चुनाव में बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के एजेंडे को जारी रखा लेकिन अब आगे से एजेंडे का क्या होगा इसे लेकर बैठक में आज रणनीति बनेगी।