अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन
28-Sep-2021 06:28 PM
VAISHALI: लोजपा के संगठन महामंत्री संजय सिंह ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। महुआ विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में भ्रमण के दौरान उन्होंने वहां रहने वाले लोगों से मुलाकात की। संजय सिंह ने उनकी समस्याओं को जाना और उचित कार्रवाई की मांग अधिकारियों से की। अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ का दौरा करने के दौरान संजय सिंह पहले सिंघारा मुकुंदपुर स्थित दलित-महादलित टोला पहुंचे।
जहां ग्रामीणों से मिलने के दौरान उन्हें यह पता चला कि गांव में बनी सड़क पर आवागमन से ग्रामीणों को रोका जा रहा है। जिसे सुनकर संजय सिंह भी हैरान रह गये उन्होंने तुरंत एसडीओ को फोन लगाया और इस मामले की जानकारी दी। एसडीओ से बातचीत के दौरान संजय सिंह ने इस मामले पर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद मामले पर संज्ञान लेते हुए एसडीओ ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मौके पर सीओ को भेजा।
लोजपा के संगठन महामंत्री संजय सिंह ने जब एसडीओ को फोन लगाया तब उस दौरान भारी संख्या में बस्ती के लोग मौजूद थे। एसडीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का चेहरा खिल उठा। ग्रामीणों ने इसके लिए संजय सिंह को धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर जाने से उन्हें रोका जा रहा है जिससे बस्ती के लोग काफी परेशान हैं। संजय सिंह जी द्वारा एसडीओ साहब से बातचीत के बाद इस समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन मिला है।
सिंघारा मुकुंदपुर दलित-महादलित टोला के ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के बाद लोजपा के संगठन महामंत्री संजय सिंह महुआ विधानसभा के जहांगीरपुर सलखनी पंचायत के मिल्की चकसिया गांव पहुंचे जहां ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान एक युवक को चाकू मारने का मामला सामने आया। अपराधियों ने मोर्निंग वाक के दौरान गांव के वीरचंद्र पासवान के बेटे अभिषेक कुमार को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान अपराधियों ने अभिषेक की मोबाइल भी छीन ली और मौके से फरार हो गये।
इस घटना को लेकर लोजपा के संगठन महामंत्री संजय सिंह ने थाना प्रभारी को फोन लगाया और मामले में अविलंब कार्रवाई की मांग की। साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी की भी बात कही। मिल्की चकसिया गांव के ग्रामीणों से मिलने के बाद संजय सिंह लोजपा के पुराने साथियों के भी मिले और उनके साथ बैठक की।
