ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान

Home / news / नीतीश को खुश करने के लिए चिराग से लड़ेंगे मांझी, LJP के खिलाफ...

नीतीश को खुश करने के लिए चिराग से लड़ेंगे मांझी, LJP के खिलाफ उतारेंगे अपना प्रत्याशी

05-Sep-2020 07:21 AM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के अंदर ही एक दूसरे के खिलाफ चुनाव में पार्टी सुप्रीमो लड़ेंगे. एनडीए में आते ही नीतीश कुमार को खुश करने के लिए जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान खिलाफ मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है. 

मांझी ने कहा कि चिराग कहते हैं कि जहां जेडीयू के उम्मीदवार होंगे वहां उनके खिलाफ लोजपा प्रत्याशी उतारेगी. अगर यह स्थिति रही तो हम पार्टी एलजेपी के खिलाफ विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी. मांझी ने चिराग को सलाह दी है कि एनडीए में सब मिलकर लड़ेंगे तो बिहार के साथ-साथ देश के लिए भी सही होगा. 


नीतीश को सीएम बनाने के लिए कुछ भी करेंगे मांझी

जेडीयू के साथ गठबंधन करने के दौरान ही जीतन राम मांझी ने कहा था कि नीतीश कुमार को सीएम बनाने के लिए वह कुछ भी करने के लिए तैयार हैं. मांझी के बयानों से अब साफ हो गया है कि वह नीतीश से पंगा लेने वाले चिराग से निपटने के लिए वह खुलकर मोर्चा संभालेंगे. बता दें कि एनडीए में अचानक मांझी के एंट्री से चिराग पासवान नाराज है. इसे चिराग पासवान नीतीश कुमार का एकतरफा फैसला मान रहे हैं. वैसे भी वह नीतीश कुमार से पहले से ही खफा है. वह चुनाव में जेडीयू उम्मीदवारों के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतार सकते है.