ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए

Home / news / LJP क्राइसिस : पारस गुट के अध्यक्ष का चुनाव आज, चिराग ने कार्यकारिणी...

LJP क्राइसिस : पारस गुट के अध्यक्ष का चुनाव आज, चिराग ने कार्यकारिणी बुलाने के फैसले को असंवैधानिक बताया

17-Jun-2021 07:02 AM

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में चल रहे मौजूदा खींचतान के बीच आज पारस खेमे की तरफ से राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है। पारस गुट आज राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेगा। संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद पशुपति पारस आज पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाएंगे। पारस की तरफ से कार्यसमिति की बैठक और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए सूरजभान सिंह के आवास पर यह बैठक आयोजित होगी। बैठक में शामिल होने के लिए पशुपति पारस और सूरजभान सिंह बुधवार को ही पटना पहुंच चुके हैं। पटना पहुंचने पर उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत भी किया था। 


उधर एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने पारस गुट की तरफ से बुलाई गई कार्यसमिति की बैठक को असंवैधानिक करार दिया है। चिराग पासवान ने कहा है कि एलजेपी के संविधान के मुताबिक कार्यसमिति की बैठक बुलाने का अधिकार केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष को है। चिराग पासवान ने कहा है कि पार्टी संविधान के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष दो ही परिस्थितियों में हट सकते हैं। पहला जब वह खुद इस्तीफा दे दें या फिर दूसरे जब उनका निधन हो जाए।  कार्यसमिति को यह अधिकार नहीं है कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपदस्थ कर दें और ना ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा किसी को कार्यसमिति बुलाने का अधिकार है। 


पारस खेमे की तरफ से बुलाई गई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आज 11 बजे शुरू होगी। सुरजभान सिंह के कंकड़बाग स्थित आवास पर यह बैठक बुलाई गई है। पहली बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान दलित सेना के जिलाध्यक्षों को भी बुलाया गया है। पारस खेमे का दावा है कि रामविलास पासवान ने जब एलजेपी का गठन किया था तो उस समय 25 संस्थापक सदस्य थे। वह सभी राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य शुरू से रहे हैं। इनमें से 6 लोगों का निधन हो चुका है लेकिन बाकी के 19 लोगों ने एलजेपी संसदीय दल के नेता पशुपति पारस के साथ अपनी आस्था व्यक्त की है। पारस जब आज विरोधी खेमे की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाएंगे उसके बाद एलजेपी की लड़ाई और तेज होगी।