बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
03-Jul-2022 07:25 PM
DESK: झारखंड के गिरिडीह में दो महिलाओं से गैंगरेप का मामला सामने आया है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महिला की हालत नाजुक बतायी जा रही है। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की गयी है। लिफ्ट देने बहाने दोनों महिलाओं को कार में बिठाया और सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से गंदा काम किया। उस वक्त कार में कुल चार लोग सवार थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों महिला देवघर एम्स में इलाज कराने गयी हुई थी। अस्पताल से घर लौटने के दौरान एक बोलेरो पर सवार चार लोगों ने लिफ्ट देने के बहाने कार में दोनों महिला को बैठा लिया। जिसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और दोनों को नदी के पास फेंककर फरार हो गये।
इस दौरान एक महिला की हालत काफी खराब थी। ग्रामीणों की नजर जब दोनों पर गई तब इस बात की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बेंगाबाद स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में जुटी पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पीड़िता ने बताया कि लिफ्ट देने के नाम पर उन दोनों के साथ जबरदस्ती की गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार एम्स से घर लौटने के लिए पहले एक ऑटो में बैठी थीं। दोनों की मुलाकात अस्पताल के गेट पर हुई थी। दोनों को अलग-अलग क्षेत्र में जाना था। इसी बीच तेज बारिश होने लगी। बारिश को देख ऑटो ड्राइवर चलने को तैयारी नहीं हुआ। जिसके बाद ऑटो से उतरकर दोनों दूसरे वाहन का इंतजार कर रहे थे तभी एक बोलेरो सामने आकर लग जाती है। बोलेरो का ड्राइवर घर तक छोड़ने की बात करने लगा।
अंधेरा होता देख दोनों महिलाए उसके झांसे में आ गई। दोनों कार में बैठने गयी तब देखा कि पहले से चार लोग बैठे है। लेकिन उन लोगों ने भरोसा दिलाया कि घबराईए नहीं हम आपकों आपके घर छोड़ देंगे। कार पर सवार लोगों की बातों पर दोनों महिलाओं ने भरोसा किया और पीछे की सीट पर बैठ गयी। लेकिन कुछ दूर जाने के बाद कार में बैठे लोग छेड़खानी करने लगे।
महिलाओं ने इसका विरोध भी किया लेकिन कार सवार उसकी मजबुरी का फायदा उठाना चाह रहा था। इस दौरान दोनों महिलाओं को सुनसान जगह पर स्थित एक मकान में ले गये और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। जांच रिपोर्ट के आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।