ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू

Home / news / सेल्फी लेने के चक्कर में झूला से गिरा युवक, पीएमसीएच पहुंचने से...

सेल्फी लेने के चक्कर में झूला से गिरा युवक, पीएमसीएच पहुंचने से पहले हुई मौत

26-Oct-2023 06:28 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात झूला झूलने के दौरान एक युवक इंस्टाग्राम पर रील्स बना रहा था। इसी दौरान झूले के रॉड से टकराकर वह नीचे गिर गया जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस दौरान मेला परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल ले जाया गया जहां युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। जिसके बाद पटना पहुंचते ही युवक ने दम तोड़ दिया। 


मृतक की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के महुली निवासी लक्ष्मी शाह के 18 साल के बेटे सुमन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गिद्धौर में लगाए गए मेले में नाव का झूला और मौत का कुआं सहित कई ऐसे झूले थे जिसे जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद मेला में इन झूलों को लगाया गया था। नाव वाले झूले पर युवक चढ़ा हुआ था और मोबाइल से रील्स बना रहा था तभी इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह झूले के रॉड से जा टकराया और झूले से गिरने के कारण वह बुरी तरह घायल हो गया और वहां अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 


गिद्धौर थानाध्यक्ष बृजभूषण कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक को पटना ले जाया गया जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।