गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
04-Dec-2023 09:04 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महीने के पहले और दूसरे सोमवार को जनता दरबार लगाते हैं। ऐसे में दिसंबर महीने की शुरुआत के साथ आज सीएम का जनता दरबार लगना था। लेकिन, अब जो जानकारी निकलकर आ रही है उसके मुताबिक सीएम का जनता दरबार रद्द हो सकता है।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब होने के बाद उनके सभी कार्यक्रम पिछले एक सप्ताह से रद्द है। इसके बावजूद मंत्रिमंडल विभाग की ओर से आज जनता दरबार लगाने का पत्र जारी किया गया है। इसको लेकर संबंधित सभी विभागों को जनता दरबार की तैयारी करने का निर्देश भी दिया गया है। लेकिन जिस तरह से कम कल यानी 3 दिसंबर को प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जयंती समारोह में शामिल नहीं हुए थे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कम की तबीयत अभी सुधरी नहीं है और आज जनता दरबार भी रद्द हो सकता है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई अधिकारी जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है।
वही जनता दरबार को लेकर सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है। आज दिसंबर महीने का पहला सोमवार है। ऐसे में आज यदि जनता दरबार होता है तो उन विभागों की शिकायतें सुनी जाएगी जिसे मुख्यमंत्री खुद देखते हैं। मतलब कि आज जनता दरबार में गृह विभाग, भूमि सुधार विभाग, कारा विभाग, मद्य निषेध विभाग, निगरानी विभाग, खान एवम भूतत्व विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।
आपको बताते चलें कि, मंत्रिमंडल विभाग की ओर से लेटर 30 नवंबर को ही जारी कर दिया गया है। नीतीश मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर सचिव निशीथ वर्मा की ओर से सभी जिलाधिकारी को जनता दरबार से संबंधित पत्र भेजा गया है। ऐसे में अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार में आएंगे या नहीं?