ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

नक्सलियों ने पुलिस वैन पर किया हमला, ASI शहीद, 2 जवान घायल

22-Nov-2019 09:41 PM

LATEHAR: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के लातेहार जिला से आ रही है. यहां पर नक्सलियों ने पुलिस वैन पर हमला कर दिया है. इस हमले में एएसआई सुकिया उरांव शहीद हो गए हैं. वह गुमला जिले घाघरा के रहने वाले थे. 

हमले में दो जवान घायल हो गए हैं. दोनों घायलों को इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है. यह घटना लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र की है. घटना के बाद पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी की है. घटनास्थल पर कई अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं. बताया जा रहा है कि मुठभेेेेेेेेेेड़ में कई नक्सलियों को भी गोली लगी हुई है, लेकिन रात का वह फायदा उठाकर भाग निकले.


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पीसीआर वैन पर हमला किया है. रुकैया मोड़ के पास वैन रूकी हुई थी. इसी दौरान नक्सलियों ने हमला किया है. घटना थाना से महज दो किलोमीटर की दूरी पर हुई है. डीआईजी अमोल वी होमकर ने कहा है कि सुरक्षा में चूक के कारण यह घटना हुई है. वह रांची से अतिरिक्त पुलिस बल के साथ चंदवा के लिए रवाना हो गये हैं. बता दें कि झारखंड में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. उससे पहले ही नक्सलियों ने यह हमला कर दिया है. झारखंड में 5 चरण में चुनाव होने वाला है. पहला चरण 30 नवंबर को है.