बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
30-Jul-2023 03:29 PM
By First Bihar
DESK : बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने कल अपना 64वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इसी मौके पर एक्टर ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। संजय के जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्म 'लियो' का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। एक बार फिर से वह बेहद अग्रेसिव अंदाज में नजर आ रहे हैं। संजय का ये नया लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसके बाद अब फैंस को उनकी फिल्म 'लियो' के रिलीज के रिलीज का ब्रेसबी से इंतजार है।
वहीं, संजय दत्त का लुक देखकर फैंस में उनकी फिल्म 'लियो' को लेकर एक्साइटमेंट लेवल को चार गुना बढ़ा दिया है। 'लियो' में संजय एंटनी दास के दमदार रोल में नजर आएंगे। तमिल सुपरस्टार थलापति विजय के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का टीजर काफी पसंद किया जा रहा है। 'लियो' के टीजर को लोकेश कनगराज ने शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि वह हजारों की भीड़ के बीच से गुजरते नजर दिख रहे हैं। लुक को काफी करीब से दिखाया गया। इसमें ग्रे दाढ़ी और मूछों में संजय काफी अग्रेसिव और डॉन अवतार में नजर आ रहे हैं।
इधर, इस फिल्म के डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने संजय दत्ता का लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'एंटनी दास से मिलें, संजय दत्त सर.. हम सभी की ओर से आपके लिए एक छोटा सा उपहार।' आपको बता दें कि संजय दत्त इस फिल्म में गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे। इससे पहले भी वह इस तरह के किरदार को पर्दे पर निभा चुके हैं। संजय दत्त की ये दूसरी साउथ इंडियन फिल्म है। इससे पहले संजय यश स्टारर फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 में नजर आ चुके हैं।