ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला

लेडीज पर्स सिंबल के साथ तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी VIP, मुकेश सहनी जल्द करेंगे कैंडिडेट का एलान

06-Apr-2024 09:20 AM

By First Bihar

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव चिह्न ‘लेडिज पर्स’ आवंटित किया गया है। पार्टी के नेता ने कहा कि वीआईपी तीन लोकसभा क्षेत्रों में अपने चुनाव चिह्न ‘लेडिज पर्स’ के माध्यम से मतदाताओं के बीच जाएगी। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पार्टी को छोड़कर निबंधित दलों के लिए अलग-अलग चुनाव चिह्न आवंटित किए जाते हैं। पिछले चुनाव में निबंधित दल होने के कारण वीआईपी को अलग चुनाव चिह्न आवंटित किया गया था।


वहीं, गोपालगंज, मोतिहारी व झंझारपुर सीटें महागठबंधन के तहत मिलने के बाद इन तीन सीटों के उम्मीदवारों का चयन पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन तीनों सीटों में एक सीट पर पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी भी चुनाव में प्रत्याशी होंगे। शुक्रवार को मुकेश सहनी की वीआईपी बिहार महागठबंधन का हिस्सा बन गई थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी यादव ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी आरजेडी ने अपने कोटे की तीन सीटें सहनी की वीआईपी को दे दी है। 


वहीं, कल महागठबंधन में शामिल होने के बाद मुकेश सहनी ने कहा कि हम भी उसी विचारधारा के हैं, जो विचारधारा लालू जी की है। मैं मुंबई की अपनी आलीशान जिंदगी को छोड़कर हाशिए के समुदायों के लिए काम करने की कोशिश कर रहा हूं। बीजेपी ने हमें उस सरकार से बाहर कर दिया जो हमारे साथ बनी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेताओं ने हमारे समुदाय के लिए आरक्षण के नाम पर झूठे वादे किए थे। हम कंधे से कंधा मिलाकर लड़ रहे हैं और सफल होने तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।