ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

लव जिहाद मामला: तारा शाहदेव के पूर्व पति रंजीत कोहली को मिली जमानत, जमा करना होगा पासपोर्ट

12-Oct-2019 07:56 PM

RANCHI: लव जिहाद मामले में नेशनल शूटर तारा शाहदेव के पूर्व पति रंजीत कोहली को रांची हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. कोर्ट ने रंजीत को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर जमानत दी है. यही नहीं रंजीत को अपना पासपोर्ट जमा करना होगा. 

लव जिहाद केस में जेल में था बंद

रंजीत कोहली पर शादी के बाद तारा शाहदेव का धर्मपरिवर्तन कराने को लेकर केस चल रहा था, यह मामला लव जिहाद को लेकर काफी चर्चित हुआ था. जब पुलिस ने छापेमारी की थी तो रंजीत के घर से 36 सिम कार्ड और 15 मोबाइल भी बरामद किया था. जिसके बाद पुलिस ने 2014 में रंजीत को गिरफ्तार किया था वह होटवार जेल में बंद था. एक मामले में पहले ही जमानत मिल चुकी थी, लेकिन दूसरे केस के कारण वह जेल में बंद था. 

करता था प्रताड़ित

जून 2018 में रंजीत से पीड़िता और नेशनल राइफल शूटर तारा शाहदेव को फैमिली कोर्ट से तलाक मिला था. रंजीत शादी के बाद जबरन धर्म परिवर्तन, शारीरिक प्रताड़ना सहित कई आरोप लगाए थे. दोनों की शादी 7 जुलाई 2014 रांची में हुई थी. तारा ने बताया था कि शादी के बाद से ही उस पर जानवरों की तरह अत्याचार होने लगे थे. यहां तक उसे कुत्तों से कटवाने की कोशिश भी की गई थी. लव जिहाद को लेकर जब राजनीतिक तूल बढ़ा तो सीबीआई ने साल 2015 में इस केस की जांच शुरू की थी.