गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
29-Sep-2022 02:12 PM
PATNA: बिहार इन्वेस्टर्स मीट में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर उद्योगपतियों ने जब चिंता जाहिर की तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह आश्वस्त किया कि उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं आने देंगे। यदि कोई व्यक्ति उद्योग लगाने में परेशानी पैदा करता है तो उस पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश डीएम और एसपी को दिया गया है। सीएम नीतीश ने उद्योगपतियों से कहा कि आप लोग बेफिक्र होकर काम कीजिये। किसी तरह की परेशानी हो तो सीधा डीएम और एसपी से आप बात कर सकते हैं।
उद्योग को बढ़ाने के लिए जो काम होना चहिए वो हम बिहार में कर रहे हैं। करोना में भी हमनें कई सारे काम किए। बिहार में हमलोगों ने इथेनॉल और वस्त्र उद्योग के लिए बहुत काम किये। बिहार में हमलोगों ने कह दिया हैं की किसी को कोई दिक्कत नहीं आने देंगे। किसी तरह की कोई दिक्कत होगी तो हमलोग समाधान करेंगे।
सीएम नीतीश ने इथेनॉल पर कहा कि इसकी कहानी सबसे पुरानी है। हमलोगों ने 2007 में इस पर काम शुरू किया। इथेनॉल पर कानून बनाकर केंद्र सरकार से परमिशन के लिए भेजा गया लेकिन परमिशन नहीं मिला। इसे लेकर 2007-2010 तक लगे रहे लेकिन केंद्र सरकार ने मंजूरी नहीं दी। वरना उस समय इथेनॉल पर काम करने के लिए ऑफर था। लगभग 24000 करोड़ रुपये का उस वक्त ऑफर था। उस वक्त इस बात की मंजूरी मिल जाती तो इस क्षेत्र में और काम होता।
सीएम नीतीश ने कहा कि हमलोगों ने डीएम और एसपी से कह दिया कि यदि कही भी कोई उद्योग लगाये उन्हे किसी तरह की परेशानी नहीं होने देंगे। आज कल एक बात पता चला है की लोग यह प्रचार कर रहे हैं कि बिहार में उद्योग लगाने वाले को दिक्कत हो रही है। हमने कह दिया कि पता लगाइए कि कौन उद्योगपतियों को तंग करने की कोशिश कर रहा है। उस पर सख्त कार्रवाई करीए प्रचार और प्रसार तो ऐसे ही चलते रहता है।
उन्होंने कहा कि बिना काम के लोगों का प्रचार होता रहता है। उद्योगपतियों को हमलोग किसी तरह की परेशानी नहीं होने देंगे। हमलोगों ने तो पुलिस बल भी बनाया है जो इंडस्ट्रीज में तैनात होंगे। जहां चाहे वहां वे उपलब्ध होंगे। आप लोगों को किसी तरह की कठिनाई नहीं होने देंगे। जो गड़बड़ करेगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हर तरह से सारे लोग काम कर रहे हैं।