अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
14-Dec-2020 11:52 AM
PATNA : विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर लगातार फजीहत झेल रहे हैं. बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति पहले के मुकाबले खराब हुई है और अपराधी प्रशासन को लगातार चुनौती दे रहे हैं.खुद नीतीश कुमार 15 दिनों के भीतर दो बार क्राइम को लेकर हाई लेवल मीटिंग कर चुके हैं लेकिन सरकार में उन्हीं की डिप्टी सीएम रेणु देवी में बढ़ते क्राइम को लेकर बड़ा बयान दिया है.
बीजेपी कोटा से नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम रेणु देवी से जब बढ़ते क्राइम को लेकर सवाल किया गया तो उनका जवाब बेहद छोटा और दिलचस्प तौर पर सामने आया. डिप्टी सीएम रेणु देवी ने कहा है कि क्रिमिनल क्राइम कर रहे हैं और हम उसका पर्दाफाश कर रहे हैं. इस एक लाइन के बयान के अलावे डिप्टी सीएम ने लॉ एंड ऑर्डर पर कुछ भी कहना मुनासिब नहीं समझा है.
दरअसल प्रदेश से बीजेपी कार्यालय में बीजेपी महिला मोर्चा की तरफ से डिप्टी सीएम रेणु देवी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम रेणु देवी ने पश्चिम बंगाल में हो रही सियासत को लेकर ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला, लेकिन जब सवाल बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर हुआ तो हल्के तरीके से वह जवाब दे कर चलती बनी.
एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस को हर दिन नए आदेश दे रहे हैं तो वही डिप्टी सीएम रेणु देवी के बयान से ऐसा लगता है कि अपराध की घटनाओं को वह स्वभाविक मान रही हैं और अपराधियों पर हो रही कार्यवाही से भी वह संतुष्ट है.