ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत

लखनऊ या मुंबई किसका पलड़ा भारी, मैच से पहले जानें ये रिकॉर्ड ; इस तरह खेलती है पिच

24-May-2023 03:33 PM

By First Bihar

DESK : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज का मैच काफी अहम रहने वाला है।  आज में मैच में जो टीम हारेगी वो सीधा अन्य टीमों की तरह इस लीग से बाहर हो जाएगी और जीतने वाली टीम का मुकाबला फाइनल के लिए गुजरात टाइटंस से होगा। आज प्लेऑफ के एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जायंट्स 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। 


दरअसल, आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच अबतक कुल 3 बार आमना सामना हुआ है। इन तीनों मैचों में लखनऊ सुपर जाएंट्स का पलड़ा मुंबई पर भारी रहा है और लखनऊ ने तीनों मुकाबले में जीत दर्ज की है। ऐसे में हेड टू हेड रिकॉर्ड के अनुसार लखनऊ का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि, मुंबई की टीम के हमेशा से ही बड़े मैच में शानदार प्रदर्शन करता रहा है। इस लिहाजा आज के मुकाबले में किसकी जीत होगी यह कहना काफी मुश्किल है। 


वहीं, बात करें चेन्नई की एम ए चिंदबरम स्टेडियम की पिच की तो यह बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। यहां बल्लेबजों को यहां खूब फायदा मिलता है।  लेकिन इससे साथ साथ यहां स्पिनर भी अच्छी गेंदबाजी करते हैं। इस पिच पर जमकर रन भी बनते हैं। ऐसे में टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया जा सकता है। 


आपको बताते चलें कि, मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है। रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस पांच खिताब अपने नाम कर चुकी है। टीम ने पहला खिताब 2013 में जीता था।  इसके बाद टीम 2015, 2017, 2019 और 2020 में विजेता रही थी। हालांकि, पिछले सीज़न यानी आईपीएल 2022 में मुंबई प्वाइंटस टेबल में आखिरी यानी 10वें स्थान पर रही थे। ऐसे में मुंबई इस साल फाइनल में जीत ज़रूर दर्ज करना चाहेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार का फाइनल चेनई के साथ कौन सी टीम खेलेगी।