खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
15-Jul-2023 03:54 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: 13 जुलाई को बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना को लेकर बीजेपी ने छह लोगों के खिलाफ पटना सिविल कोर्ट में कम्पलेंट केस फाइल किया है। इस केस में हत्या, हत्या का प्रयास छेड़खानी समेत कई तरह के आरोप लगाये गये हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पटना एसएसपी राजीव मिश्रा,गांधी मैदान थानाध्यक्ष अरुण कुमार, पटना पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह 6 लोगों पर कंप्लेंट केस फाइल किया गया है।
भाजपा नेता कृष्णा सिंह कल्लू ने पटना व्यवहार न्यायालय सीजेएम पटना के यहां आज कंप्लेंट फाइल किया है। इस बात की जानकारी पटना सिविल कोर्ट के वकील सुनील कुमार सिंह ने दी है। अधिवक्ता ने बताया कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ धारा 302,307,341 323 समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।
पटना सिविल कोर्ट के वकील सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पटना व्यवहार न्यायालय सीजेएम पटना यहां आज कंप्लेंट फाइल किया गया है। 13 जुलाई को बीजेपी का विधानसभा मार्च था। इस दिन गांधी मैदान से विधानसभा के लिए बीजेपी कार्यकर्ता शांतिपूर्वक पैदल मार्च पर निकले थे। जिसमें बीजेपी के कई कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।
मार्च के दौरान अचानक नीतीश कुमार के इशारे पर और तेजस्वी यादव के दबाव में आकर बिहार पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें बीजेपी नेता विजय सिंह की निर्मम हत्या कर दी गयी। वही कई भाजपा नेता के साथ मारपीट की गयी और महिला भाजपा नेता के साथ छेड़खानी किया गया। इसी दौरान भाजपा नेता कृष्णा सिंह कल्लू की भी पिटाई की गयी। पीएमसीएच में इलाज के बाद लौटे भाजपा नेता कृष्णा कुमार कल्लू ने गुरुवार को पटना व्यवहार न्यायाल में परिवाद पत्र दायर किया है। उन्होंने सैकड़ों पुलिस निरीक्षक और पुलिस वालों के खिलाफ भी मुकदमा दायर किया है।